Lekhpal Kaise Bane- योग्यता, एग्जाम, सिलेबस, तैयारी, सैलरी

क्या आप 12वीं पास कर चुके है और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है? या फिर अभी आप स्कूल की स्टूडेंट है और जल्द से जल्द नौकरी प्राप्त करना चाहते है?

अगर ऐसा है तो आज की लेख आपके लिए फायदेमंद होगा। क्योंकि, इस लेख में हम आपको Lekhpal kaise Bane उसके बारे में बताएंगे। जो 12वी पास किये हुए कोई भी उम्मीदवार दे सकते है।

यदि आप लेखपाल बनना चाहते है कृपया इस पोस्ट को अच्छे से पढ़े ताकि आप जान पाए lekhpal kya hota hai, Lekhpal kaise Bane, Lekhpal बनने के लिए योग्यता, लेखपाल का सिलेबस, लेखपाल की सिलेक्शन प्रक्रिया, लेखपाल की सैलरी, आदि।

Lekhpal kya hota hai

लेखपाल एक सरकारी पदाधिकारी होती है जो राजस्व विभाग में कार्य करते है। यह ग्रुप-C लेवल की सरकारी नौकरी है। जिसके लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 12वीं पास करना होता।

लेखपाल को ग्रामीण क्षेत्रों में नियुक्त किया जाता। जिनका मुख्य काम भूमि से जुड़ा होता। उनके दायित्व में एक या एक से अधिक गांव रहती है। उन गांव के सभी जमीन का लेखाजोखा लेखपाल को रखना होता।

Lekhpal kya hota hai, Lekhpal kaise Bane, lekhpal ka syllabus, lekhpal ki salary
Lekhpal kaise Bane

जैसे कि किस व्यक्ति के पास कितना जमीन है, किस तरह का जमीन है, उसे कौन नियंत्रण करता है, उंसमे खेती कौन सी होती है, इत्यादि। इसके अतिरिक्त किसान का नुकसान भरपाई करने के लिए सरकार को सिफारिश करने का भी काम करना होता।

Lekhpal के लिए योग्यता

• लेखपाल बनने के लिए कोई खास योग्यता होने की आवश्यकता नहीं है। अगर कोई 10+2 या इसके समकक्ष कोई कोर्स किये है किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से तो वह इस पद के उम्मीदवार बन सकते है।

• इस पद के लिए 18 वर्ष से 40 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। हालांकि आरक्षण वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु की छूट प्राप्त होती है।

• इस पद के सेलेक्शन प्रक्रिया एग्जाम पर आधारित है। जो उम्मीदवार लिखित और इंटरव्यू, दोनों चरण सफलतापूर्वक पूरा करते है उन्हें ही इस पद के लिए चुना जाता है।

Lekhpal Kaise Bane

किसी भी सरकारी नौकरी की तरह इंसमे में प्रतिस्पर्धा काफी अधिक है। इसका मतलब यह नहीं कि आप इंसमे सफल नहीं हो सकते। इंसमे सफलता प्राप्त करने हेतु आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।

लेखपाल कैसे बने उसके बारे में हमने यहां स्टेप बाय स्टेप जानकारी प्रदान की है। अगर आप इसे अच्छे से अनुसरण करते है तो आपको एग्जाम क्रैक करने में मदत मिलेगी।

12वीं कंपलीट करे: लेखपाल बनने के लिए स्कूल की पढ़ाई पूरी करनी आवश्यक हैं क्योंकि इंसमे आवेदन करने के लिए न्यूनतम 12वीं पास करना अनिवार्यता कर दी गई है। आप किसी भी स्ट्रीम से इंटरमीडिएट पास कर सकते है। इंसमे नंबर की कोई लिमिट नहीं रखा गया।

पीईटी एग्जाम की प्रस्तुति लें: लेखपाल बनने हेतु लिखित परीक्षा देना अनिवार्य है। इन दिनों इस एग्जाम के लिए लाखों के तादाद में लोग प्रस्तुति करते है। इसलिए इंसमे प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गया।

परंतु यदि आप अच्छे से जी जान लगाकर तैयारी करते है तो निस्संदेह आप इंसमे सफलता प्राप्त करेंगे। इसकी तैयारी आपको 12वीं के बाद ही सुरु कर देनी चाहिए।

इसकी तैयारी किसी कोचिंग इंस्टीट्यूट के साथ जुड़कर कर सकते है अन्यथा आप खुद घर पर भी इसकी तैयारी कर सकते है जो मेरी नजरों में सबसे बेहतर विकल्प होगा।

क्योंकि, इन दिनों इंटरनेट, गूगल और यूट्यूब के चलते आप घर बैठे ही तैयारी की सारी संसाधन प्राप्त कर सकते है। इसलिए मेरे ख्याल से, घर से तैयारी करने पर अधिक समय पढ़ाई में लगाया जा सकता है।

लेकिन हर स्टूडेंट्स का क्षमता और जरूरतें अलग अलग होती है। इसलिए, आप अपने क्षमता के अनुसार यह तय करिएगा की आपको कोचिंग सेंटर जॉइन करना है या घर से तैयारी करना है।

एग्जाम सिलेबस को समझे: पीईटी एग्जाम की तैयारी करने से पहले उसके सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

अगर आपको सिलेबस के बारे में क्लियर नॉलेज होगा तो आप उसके अनुसार स्ट्रेटजी बनाकर तैयारी कर पाएंगे। इसके सिलेबस के बारे में आपको आगे जानने को मिल जाएगा।

लेखपाल की फॉर्म भरे: समय समय पर लेखपाल के रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली जाती है। इसके अधिकारी वेबसाइट पर जाकर आपको फॉर्म भरना होगा।

फॉर्म भरते समय पहले, नाम, डेट बर्थ आदि दर्ज करके रजिस्ट्रेशन कर लेना है। उसके बाद आईडी और पासवर्ड के जरिये लॉगिन करके आवेदन करना है। आवेदन करते समय ₹25 – ₹50 आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा। जिसके बाद फॉर्म फिलअप कंपलीट हो जाएगा।

एग्जाम दे: फॉर्म भरने के कुछ दिन बाद एडमिट कार्ड जारी किया जाता है, जिसे डाउनलोड करके एग्जाम देना होता। एग्जाम में कुल 100 प्रश्न के लिए 100 अंक का सवाल पूछे जाते है। इंसमे सभी बहु वैकल्पिक सवाल होते है। इंसमे कोई नेगेटिव मेर्किंग नहीं होती।

मेरिट लिस्ट जारी: एग्जाम में प्राप्त नंबर के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी किया जाता है और अच्छे नंबर प्राप्त करने वालों को शॉर्टलिस्ट करके आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाता।

इंटरव्यू: लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता। इंसमे अभ्यर्थियों का जनरल नॉलेज, स्ट्रेस लेवल, प्रजेंस ऑफ माइंड, बॉडी लैंग्वेज, जिम्मेवारी, आदि को परखा जाता है।

दस्तावेजों की सत्यापन: जिन उम्मीदवार लिखित परीक्षा और इंटरव्यू सफलतापूर्वक पूरा करते उन्हें आखरी चरण के लिए आमंत्रित किया जाता, इंसमे दस्तावेजों की सत्यापन किया जाता है।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान उम्मीदवार का आधार कार्ड, वोटर कार्ड, माध्यमिक एडमिट कार्ड, मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट, इंटरमीडिएट के मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट, डोमिसाइल सर्टिफिकेट, आदि जांच किया जाता।

जॉइनिंग: जैसे ही दस्तावेजों की सत्यापन पूरा होता है इंसमे सफल होने वाले व्यक्तियों को जॉइनिंग लेटर प्रदान किया जाता है। इसमें उल्लेख किया गया दिनांक पर जाकर ज्वाइन करना होता।

Lekhpal ka Syllabus

लेखपाल का सिलेबस 12वीं पर आधारित है। लेकिन इंसमे पूछे जाने वाले सारे गणित प्रश्न कक्षा 10वीं के स्तर की होती है। इस एग्जाम के चार पेपर है; हिंदी, इंग्लिश, जनरल नॉलेज, और ग्रामीण समाज और ग्रामीण विकास।

हर पेपर में 25 अंक के 25 सवाल होते है यानी प्रत्येक सवाल के लिए एक अंक। चार पेपर को मिलाकर कुल 100 सवाल पूछा जाता, जिसमे कुल 100 अंक निर्धारित होती है।

पेपरनंबरसमय
हिंदी25120 मिनट
सामान्य ज्ञान25
मैथेमेटिक्स25
ग्रामीण समाज और ग्रामीण विकास25
टोटल नंबर100

लेखपाल की तैयारी कैसे करे

अगर आपको लेखपाल बनना है तो इसकी प्रस्तुति पहले से सुरु कर देनी चाहिए। यह एग्जाम 12वीं के योग्यता पर आधारित है। इसलिए इंसमे प्रतिस्पर्धा भी तुलनात्मक ज्यादा होती है। इसकी तैयारी के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को अनुसरण कर सकते है;

  • सबसे पहले 1वीं पूरा करे।
  • लेखपाल की फॉर्म भरे।
  • सामान्य ज्ञान के लिए न्यूज़ और मैगजीन पढ़े, देश-विदेश की खबरें रखे।
  • गणित के ऊपर खास ध्यान दे। क्योंकि ज्यादातर लोग मैथेमेटिक्स में कमजोर होते है। इसलिए मेरिट में आने हेतु खासकर गणित की प्रस्तुति लें।
  • आप चाहे तो कोचिंग इंस्टिट्यूट के साथ जुड़कर तैयारी कर सकते है अन्यथा घर से भी तैयारी कर सकते है जो यूट्यूब और गूगल के चलते आसान हो गई है।
  • तैयारी के लिए आपके अनुसार एक स्कीडुले बना ले।
  • समय समय पर पढ़े हुए विषय का रिवीजन करें। इससे पढ़ाई अच्छे से याद हो जाएगी।
  • पढ़ाई के दौरान आपको जो सवाल महत्वपूर्ण लग रहे है उसे नोट करें।
  • एग्जाम के दिन रिलैक्स होकर एग्जाम देने जाए। इस दिन आपको कोई स्ट्रेस नहीं लेनी है, इससे आपके एग्जाम बिगड़ सकता है।
  • जिस पेपर में आप मजबूत है पहले उसे हल करे। ज्यादा समय किसी एक सवाल में न लगाएं। अगर कोई याद नहीं आ रहा तो अगेली सवाल के लिए आगे बढ़ जाये।

अगर आप इन स्टेप्स को अच्छे से फॉलो करेंगे तो मेरे ख्याल से एग्जाम क्रैक करने में आपको काफी मदत मिलेगी।

Lekhpal ki Salary

अगर आप लेखपाल की सैलरी के बारे में सोच रहे है तो आपको बता दे, लेखपाल की पे स्केल सुरुआत में ₹5200 से ₹20,200 तक होती है। इंसमे ग्रेड पे ₹2000 मिलते है।

सैलरी के अतिरिक्त एक लेखपाल को महंगाई भत्ता, टेलेफोन भत्ता, यात्रा भत्ता, इंटरनेट बिल आदि प्रदान किया जाता है। इसके बाद एक लेखपाल को सेवा निवृत्ति के बाद पेंशन भी प्रदान किया जाता है।

लेखपाल कैसे बने से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल

• लेखपाल बनने के लिए कितने नंबर चाहिए?

लेखपाल बनने की एग्जाम में कंपेटेशन बहुत ज्यादा होती है। इसलिए आपको ज्यादा से ज्यादा नंबर प्राप्त करनी की कोशिश करनी चाहिए।

यदि कट ऑफ की पिछले इतिहास को देखे तो आपको मेरिट लिस्ट में अपना जगह पक्का करने के लिए 70 से 80 अंक लाने की कोशिश करनी चाहिए। ध्यान रहे, जैसे जैसे कंपेटेशन बढ़ रहे है कट ऑफ भी बढ़ रही है। इसलिए जितनी ज्यादा हो सके उतनी नंबर लाने की कोशिश करे।

• लेखपाल बनने के लिए क्या क्या चाहिए?

लेखपाल बनने के लिए कुछ खास करने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप 12वीं पास किये है और आपके आयु कम से कम 18 वर्ष है तो आप इस एग्जाम के लिए योग्य है।

• लेखपाल के कितने पेपर होते हैं?

लेखपाल की परीक्षा में चार पेपर होते है; हिंदी, सामान्य ज्ञान, गणित शास्त्र, ग्रामीण समाज और ग्रामीण विकास।

• लेखपाल की परीक्षा ऑनलाइन या ऑफलाइन होती है?

लेखपाल की एग्जाम ऑफलाइन माध्यम से लिया जाता है। जो 100 अंको की होती है। इसके लिए 2 घंटे समय दिया जाता है।

निष्कर्ष: दोस्तों अगर आपको लेखपाल बनना है तो आपके लिए यह जानकारी मदतगार रही होगी। यहां हमने बताये है Lekhpal kaise Bane, इसके योग्यता, लेखपाल का सिलेबस, इसकी तैयारी, लेखपाल की सैलरी, इत्यादि।

यदि आपको इस लेख कुछ मदत मिला है तो कृपया अपने दोस्तों के साथ इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि उन्हें भी पता चले Lekhpal kya hota hai और लेखपाल कैसे बने।

अगर आप कोर्स और करियर से जुड़े जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारे ब्लॉग FutureBanaye.com के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल से जुड़े, जहां आपको एजुकेशन से संबंधित जानकारी मिलती रहेगी।

यह पढ़े:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *