ADCA ka full form, ADCA कोर्स की पूरी जानकारी

आज के समय हर एक क्षेत्र में, वह चाहे सरकारी हो या प्राइवेट, किसी भी जगह कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है। कंप्यूटर एक ऐसी डिवाइस है जो इंसान के काम को बहुत आसान करने में मुख्य भूमिका निभाता है।

ऐसे में यदि आप किसी दूसरे कोर्स में पढ़ाई कर रहे है या फिर किसी जगह नौकरी कर रहे है तो आपको अवध्य पता होगा कि कंप्यूटर का ज्ञान होगा कितना अनिवार्य है।

अगर आप कंप्यूटर के बारे में बेसिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आपको ADCA का कोर्स निश्चित करना चाहिए। इसकी सर्टिफिकेट किसी भी नौकरी के लिए मान्यता प्राप्त है।

आज की इस आर्टिकल में हम ADCA Course के बारे में ही बात करने वाले है। जैसे adca ka full form, adca kya hai, adca का कोर्स कैसे करे, कितना फीस लगेगा, adca के कोर्स पूरा होने के बाद क्या नौकरी मिलेगी, सैलरी कितना होगा, इत्यादि adca course jobs in hindi में।

adca ka full form,adca kya hai,adca course jobs in hindi

अगर आपको इन सभी विषयों के बारे बारीकियों से जानकारी प्राप्त करना है तो आर्टिकल के अंत तक पढ़े, हमे पूरे विश्वास है आपके सारे सवालों का जवाब मिल जाएगा।

ADCA ka Full Form

ADCA ka full form है Advance Diploma in Computer Applications हिंदी में ADCA का मतलब है कंप्यूटर एप्लीकेशन में उन्नत डिप्लोमा कोर्स।

यह एक साल की एक डिप्लोमा कोर्स है जिसमे दो सेमेस्टर है, प्रत्येक सेमेस्टर छह माह के अंतराल में लिया जाता है। इस कोर्स में कंप्यूटर के बारे बेसिक जानकारी प्रदान की जाती है।

जिसमे Computer Fundamental, MS Word, MS Power Point, Excel, C++, Tally, Photoshop, आदि जैसे डिमांडिंग सॉफ्टवेयर के बारे में बारीकियों से सिखाया जाता है।

एक साल की कोर्स पूरा होने के बाद, ADCA के सर्टिफिकेट मिलते है। जिसे आप किसी भी नौकरी के लिए इस्तेमाल कर सकते है।

अगर आप सोच रहे है कि, DCA और ADCA कोर्स में क्या अंतर है? तो आपके जानकारी के लिए बता दे, DCA एक डिप्लोमा कोर्स है जिसमे कंप्यूटर के बेसिक इस्तेमाल सिखाये जाते।

वही ADCA एक एडवांस लेवल के डिप्लोमा कोर्स है जहां कंप्यूटर के बारे थोड़ा एडवांस लेवल का जानकारी दी जाती है। इस कोर्स करने के बाद आपके सामने दो रास्ते खुल जाते है।

पहला, प्राइवेट तथा सरकारी क्षेत्र में नौकरी कर सकते है और दूसरा है, खुद का बिजनेस सुरु कर सकते है। अब आइये बात करते है ADCA Course करने हेतु क्या योग्यता चाहिए उसके बारे में।

ADCA Course करने के लिए पात्रता

वैसे तो ADCA कोर्स में दाखिला लेने के लिए न्यूनतम 10वी या 10+2 पास करनी चाहिए लेकिन अगर कुछ यूनिवर्सिटीज है जहां दाखिला लेने हेतु किसी प्रकार के कोई शैक्षणिक योग्यता नहीं चाहिए।

मेरे हिसाब से अगर आप 10वी या 12वी कर ली है तो आपको यह कोर्स कर करनी चाहिए। सबसे अच्छा है, ग्रेजुएशन या किसी दूसरे कोर्स करने के साथ साथ आप यह कोर्स कर सकते, इसमें कोई दिक्कत नहीं होगा।

अगर आयु की बात करे तो, इसके लिए निर्दिष्ट आयु तय नहीं, यह कोर्स हर कोई कर सकते है।

ADCA Course कैसे करे

ADCA कोर्स करने के लिए कुछ खास करने की आवश्यकता नहीं होती। अगर आप 10वी या 12वी कंपलीट कर लिए है तो आप अपने नजदीकी किसी कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में जाकर इस कोर्स दाखिल ले सकते है।

कुछ यूनिवर्सिटी है जो यह ऑनलाइन मूड में ADCA का कोर्स करवाते है। इसके लिए आपको कॉलेज के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होता।

उसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करने एडमिशन फीस जमा करने के बाद एडमिशन ले सकते है। बाद में जो भी परीक्षायें होगी आप घर बैठे सारे कुछ कर पाएंगे।

एक साल के बाद जब कोर्स कंपलीट हो जाएगा आपको सर्टिफिकेट मिल जाएगी अपने इंस्टीट्यूट से। अगर कोर्स ऑनलाइन करते है तो इंस्टीट्यूट के ऑफिसियल वेबसाइट से सर्टिफिकेट डाउनलोड कर पाएंगे।

यह भी पढ़े:

ADCA कोर्स के फीस

ADCA कोर्स के फीस कितनी के बारे में अगर आप सोच रही है तो आपको बता दूं, इस कोर्स की निर्दिष्ट कोई फीस नहीं है। हर इंस्टीट्यूट अपने हिसाब से फीस चार्ज करते है।

अगर औसतन कोर्स फीस की बात करे तो, 1500 से 3500 रुपये के अंदर पूरे कोर्स कंपलीट हो जाएगा। इंस्टीट्यूट के हिसाब से यह आंकड़े कम ज्यादा हो सकता है।

ADCA कोर्स में क्या पढ़ना होता

1 साल की इस कोर्स में दो सेमेस्टर होते है जिसमे अलग अलग टॉपिक्स के बारे में बारीकियों से पढ़ना होता।

  • सॉफ्टवेयर इंस्टालेशन
  • कंप्यूटर फंडामेंटल
  • ऑपरेटिंग सिस्टम
  • डाटाबेस मैनेजमेंट
  • फोटोशॉप
  • वायरस प्रोटेक्शन एंड वायरस स्कैनिंग
  • एमएस वर्ड
  • एमएस पॉवरपॉइंट
  • एमएस एक्सेल
  • एमएस ऑफिस
  • HTML, JAVASCRIPT, C, C++ लैंगुएज
  • टैली
  • फाइनेंसियल अकाउंटिंग
  • ईमेल एंड इंटरनेट

ADCA Course ke Syllabus

हर सेमेस्टर के सिलेबस के हिसाब से बात करे तो, इसमें दो सेमेस्टर है। इन दोनों सेमेस्टर में कौन कौन से सब्जेक्ट्स पढ़ना होता यह आगे बताया गया है:

ADCA ke लिए बेस्ट इंस्टीट्यूट

वैसे तो इंडिया में सैकड़ों इंस्टीट्यूट है जहां से आप ADCA का कोर्स कर सकते है।

adca ka full form,adca kya hai,adca course jobs in hindi
  • राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश
  • जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली
  • अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़
  • आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज, नई दिल्ली
  • सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी, पुणे
  • सरस्वती कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस, तमिलनाडु
  • गुरुकुल पॉलीटेक्निक, चंद्रपुर
  • ठाकुर पॉलीटेक्निक, मुंबई
  • हाई-टेक कंप्यूटर एजुकेशन इंस्टीट्यूट, भोपाल
  • नेताजी सुभाष कॉलेज, रायपुर

ADCA के बाद क्या करे

ADCA के कोर्स करने के बाद आपके सामने दो तीन रास्ते है।आगे की पढ़ाई करना

  • हायर स्टडी
  • नौकरी करना
  • बिजनेस करना

अगर आप हायर स्टडी करना चाहते है तो ग्रेजुएशन या पोस्टग्रेजुएट कर सकते है। और अगर सरकारी नौकरी करना चाहते है, उसके लिए तैयारी करने पड़ेगा। आगे बताई गई क्षेत्र में ADCA कोर्स के डिग्री धारकों को आसानी से नौकरी मिल जाते है।

  • डाटा एंट्री ऑपरेटर
  • वेब डेवलपर
  • वेब डिज़ाइनर
  • वर्चुअल असिस्टेंट
  • ग्राफिक्स डिज़ाइनर
  • फ्रीलांसर
  • कंप्यूटर ऑपरेटर
  • सिस्टम एनालिस्ट
  • साइबर कैफे

अगर आप खुद का बिजनेस सुरु करना चाहते है तो साइबर कैफे खोल सकते है। इंडिया हर दिन किसी न किसी नौकरी के लिए फॉर्म निकाली जाती है। उंसमे आवेदन करने के लिए छात्रों किसी न किसी साइबर कैफे में ही जाते है।

इसके अलावा सरकार द्वारा सैकड़ों योजना चलाई जा रही है जिसकी सुविधाएं आमलोगों तक पहुंचाने के लोए सरकारी द्वारा दी गई CSC सेंटर खोल सकते है।

ADCA के बाद सैलरी

किसी भी कोर्स करने से पहले छात्रों के मन एक सवाल जरूर होता है कि कोर्स पूरा होने के बाद कितना सैलरी मिलेगा? अगर आप ऐसा सोच रहे है तो आपको बता दे, इसकी कोई परफेक्ट जवाब नहीं है।

किसी भी नौकरी के सैलरी कितनी होगी यह खासकर दो बिंदु के ऊपर निर्भर करती है। पहला, काम के पद और दूसरा, तजुर्बे। फिरभी औसतन सैलरी की बात करे तो, ₹10,000 से ₹15,000 रुपये हर महीने मिल जाते है।

जैसे जैसे उम्मीदवारों की प्रमोशन होते वैसे वैसे सैलरी में इंक्रीमेंट होना सुरु हो जाते है।

ADCA कोर्स के जुड़े सवाल

ADCA kya hai?

ADCA एक एडवांस डिप्लोमा कोर्स है जिसमे कंप्यूटर के बारे में सिखाई जाती है। इस कोर्स की समयावधि है एक साल, जिसमे दो सेमेस्टर है। दोनों सेमेस्टर उत्तीर्ण होने के पश्चात उम्मीदवारों को ADCA के सर्टिफिकेट प्रदान की जाती है।

इंडिया में बहुत से इंस्टीट्यूट है जहां से आप इस कोर्स को कर सकते। इसमें कितना खर्च लगेगा, अवसर क्या है, सैलरी कितने मिलेंगे, इत्यादि के बारे में बारीकियों से जानना है तो पूरे आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़े।

ADCA Course का फीस कितनी है?

कंप्यूटर के इस कोर्स के लिए अधिक कोर्स फीस नहीं लगते। हर इंस्टीट्यूट अपने अपने हिसाब से फीस लेते है। अगर औसतन फीस देखा जाए तो, 1500 से 3500 रुपये तक लग जायेगा।

निष्कर्ष: आज की इस आर्टिकल में हमने ADCA Course के बारे में बात की है। आशा करते है आपको समझ आ गया होगा ADCA ka full form, ADCA kya hai, adca course कैसे करे, फीस कितनी लगेगी, अवसर क्या है, सैलरी कितना मिलेगा, इत्यादि adca course jobs in hindi में।

अगर आपको यह जानकारी पसंद आया तो अपने दोस्तों के साथ यह आर्टिकल शेयर करे ताकि उन्हें ADCA Course के बारे में अच्छे से पता चले।

ऐसे ही जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े। मिलते है अगले किसी पोस्ट में। धन्यवाद!

यह भी पढ़े:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *